गाजियाबाद, अप्रैल 25 -- गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-1 के क्लाउड 9 सोसाइटी में शुक्रवार 24 अप्रैल को नव-निर्मित मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों में भारी श्रद्धा और उल्लास देखा गया। यह आयोजन सोसाइटी में रहने वाले लोगों द्वारा सामूहिक सहयोग और सहभागिता से किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार से हुई। इसके बाद सुंदर कांड का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तगणों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से सहभागिता की। इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय और दिव्य बना रहा। समारोह में उपस्...