गाजियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद में नलकूप खराब होने से लोगों को गर्मी में पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। रविवार को शहर के 30 इलाकों की पड़ताल के दौरान 15 नलकूप बंद मिले। इनमें से कई नलकूप पर बिजली कनेक्शन नहीं हैं तो कई खराब हैं। वहीं निगम का दावा है कि इंदिरपुरम समेत कई इलाकों के नए नलकूप जल्द चालू करा दिए जाएंगे।ठीक नहीं कराए गए खराब नलकूप स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलकल विभाग ने गर्मी शुरू होने से पहले कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति की तैयारी नहीं की। यही कारण है कि खराब नलकूप ठीक नहीं कराए गए। नए नलकूप बिना कनेक्शन के बंद हैं। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग बाजार से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। पार्षद और स्थानीय लोग निगम अधिकारियों से खराब नलकूप ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद नलकूप ठीक नहीं कराए...