गाजियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद की अजंतापुरम आवासीय योजना में जल्द ही विकास कार्यों की शुरुआत होगी। बुधवार को लखनऊ में होने वाली बोर्ड बैठक में समितियों के समायोजन प्रस्ताव को रखा जाएगा। इस पर मुहर लगते ही मूलभूत सुविधाओं के लिए कवायद शुरू हो जाएगी। हिंडन एयरपोर्ट से सटी इस योजना का प्रस्ताव करीब 32 साल पहले बना था, तभी से तमाम अड़चनों में योजना फंसी रही। बीते साल इसके लेआउट पर मुहर लगी थी। जन विहार सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सचिव आर.बी. शर्मा ने बताया कि अजंतापुरम आवासीय योजना में करीब 11 समितियों की 190 एकड़ और आवास एवं विकास परिषद की 90 एकड़ जमीन है। करीब 280 एकड़ में फैली इस योजना में 20 फीसदी जमीन मूलभूत सुविधाओं के लिए उपयोग होगी और बाकी जमीन समितियों को भूखंड के रूप में वापस कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- NCR में मेट्रो के 3 नए रूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.