गाजियाबाद की 50 कॉलोनियों में हादसे का खतरा, जलभराव से नहीं दिखते खुले नाले और टूटे मैनहोल
गाजियाबाद, जुलाई 10 -- गाजियाबाद के सर्वोदय नगर में तीन साल की मासूम की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम कठघरे में हैं। इस तरह की घटनाएं शहर की 50 से अधिक कॉलोनियां में कभी भी हो सकती है क्योंकि तेज बारिश के बाद इन क्षेत्रों में कई-कई फीट तक पानी भर जाता है। जलभराव के कारण खुले नाले, गड्ढे और टूटे हुए मैनहोल दिखाई नहीं देते। मूसलाधार बारिश के बाद हर बार सर्वोदय नगर, चरण सिंह कालोनी, आंबेडकर नगर, सुदामापुरी, प्रताप विहार, नंदग्राम, आदर्शनगर, दीनदयालपुरी, हिंडन विहार, अर्थला, मोरटा समेत 50 से ज्यादा कॉलोनियों में जलभराव हो जाता है। कई स्थानों पर पानी कई दिनों तक जमा रहता है। इन स्थानों पर पानी निकासी का साधन नहीं होने से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में मौसम से मातम; भारी बारिश से दो बच्चों समेत 5 की मौत, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.