गाजियाबाद, फरवरी 4 -- गाजियाबाद में 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने एक बार फिर युवाओं की मेंटल हेल्थ, लंबे समय तक ऑनलाइन रहने के चलते होने वाले प्रभावों और ग्लोबल डिजिटल ट्रेंड्स पर गंभीर बहस छेड़ दी है। हालांकि अब तक की पुलिस जांच में किसी खास 'कोरियन टास्क गेम' या ऑनलाइन सुसाइड चैलेंज की भूमिका से इनकार किया गया है, लेकिन बच्चियों की डायरी में दर्ज गहरे अकेलेपन की बातें और कोरियन कल्चर के प्रति उनके झुकाव ने कई सवाल खड़े किए हैं। बात शुरू करने से पहले लाइव हिन्दुस्तान बताना चाहता है कि हम किसी एक संस्कृति को दोष नहीं देने जा रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि आत्महत्या के पीछे कई कारण एक साथ जिम्मेदार होते हैं। ये सामाजिक, मानसिक और डिजिटल जैसे कई कारण हो सकते हैं।हालांकि, कुछ देशों में मौजूद सामाजिक ढ...