गाजियाबाद, सितम्बर 25 -- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजिडेंसी सोसाइटी में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं मंजिल से गिरकर 14 साल की नाबालिग की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। परिजन और आसपास के लोग नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शुक्रवार रात सोसाइटी में एक नाबालिग के ऊंचाई से गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। नाबालिग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान प्राची के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- दवा लेने बाहर निकला पत...