गाज़ियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। गाजियाबाद की बिजली शाहबेरी समेत ग्रेटर नोएडा के अन्य इलाकों को नहीं जाएगी। शाहबेरी में 20 एमवीए की क्षमता वाला नया विद्युत उपकेंद्र तैयार हो गया है। विद्युत उपकेंद्र इस सप्ताह शुरू हो जाएगा। फिलहाल परीक्षण चल रहा है। शाहबेरी जाने वाली बिजली विजयनगर के तीन इलाकों में जाएगी।

ट्रांसफार्मर की स्थिति सुदामापुरी में 10 एमवीए की तीन ट्रांसफार्मर हैं। इनमें से एक ट्रांसफार्मर की बिजली विजयनगर क्षेत्र में जाती है, जबकि 10-10 एमवीए के अन्य ट्रांसफार्मर से बिजली शाहेबरी और ग्रेटर नोएडा के अन्य इलाकों में जा रही है।इस कारण विजयनगर में हमेशा बिजली संकट रहता था। गर्मी के दिनों में स्थिति ज्यादा खराब रहती है। रोजाना चार से पांच घंटे की बिजली कटौती के चलते लोग परेशान रहते थे।बिजली कटौती से नाराज लोग विद्युत उ...