उरई, फरवरी 28 -- उरई। कालपी के दो अलग-अलग मोहल्लों के तीन गल्ला व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गाजियाबाद की एक फ्लोर मिल संचालक पर गेहूं भुगतान का लाखों रुपये हड़प लेने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता राजेश पुरवार निवासी मिर्जा मंडी, दीपांशु गुप्ता निवासी मनीगंज एवं संदीप चंसोलिया निवासी मनीगंज कालपी ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी अलग-अलग फर्में हैं। तीनों की फर्म अलग-अलग नाम से चलती हैं। दीपांशु गुप्ता के मुताबिक उनकी फर्म वैष्णों इंडस्ट्रीज के नाम से गल्ला मंडी में दुकान स्थित है जिसका वह प्रोपराइटर है। इसी तरह राजेश कुमार पुरवार व संदीप चंसोलिया ने आरोप लगाया है कि उन्होंने भी गाजियाबाद की एक फर्म में गेहूं की सप्लाई की थी। जिसका क्रमशः वजन 400 कुंतल 417 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.