बागपत, मार्च 25 -- बागपत। निरपुड़ा गांव जंगल में गन्ने के खेत से निकाले गए मजदूर के शव का फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने बुधवार को पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता न चलने के कारण गाजियाबाद से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलवाई गई। जिसने पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अंदरूनी चोट आया है। दरअसल, दाहा गांव निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र स्व मोहन शर्मा की निरपुड़ा के जंगल में होली वाले दिन चार दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खेत पर ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया था। पुलिस जांच में पता चला था कि आरोपी सचिन ने भैंसा चोरी किए जाने का शक मजदूर संजय पर जताया था। जिसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अरविंद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.