गाजियाबाद की इस कॉलोनी में 100 से अधिक मकानों को नोटिस, 15 दिन में खाली करना होगा
गाजियाबाद, सितम्बर 11 -- गाजियाबाद में मोहननगर की राजीव कॉलोनी में बुधवार को यूपीसीडा ने 100 से अधिक मकानों पर नोटिस चस्पा किया है कि यह जमीन पार्क की है। जमीन खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। नोटिस को लेकर सोसाइटी के लोगों में हड़कंप मच गया। राजीव कॉलोनी में दो हजार से अधिक मकान हैं, जो लोनी रोड औद्योगिक क्षेत्र साइट 2 के समीप स्थित है। बुधवार को यहां यूपीसीडा की टीम पहुंची और मकानों पर नोटिस चस्पा करने शुरू कर दिए। नोटिस में लिखा है कि यह जमीन लोनी रोड औद्योगिक क्षेत्र साइट 2 के सेंट्रल पार्क की है। नोटिस चस्पा होते ही लोग इकट्ठे होने लगे और विरोध किया। तब तक 100 से अधिक मकानों पर नोटिस चस्पा हो चुके थे। स्थानीय निवासी मनोज बोहरा का कहना है कि कॉलोनी 50 साल से अधिक पुरानी है। 10 हजार से अधिक की आबादी है। बिना किसी सूचना के नोटिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.