गाजियाबाद, मई 1 -- इंदिरापुरम की एक रिहायशी सोसायटी गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में लगी भीषण आग को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने एक बहु-विभागीय जांच समिति गठित की है, जो इस घटना में हुई लापरवाही और आग फैलने के कारणों की जांच करेगी। इस अग्निकांड में कम से कम 8 फ्लैट जल गए थे। प्रशासन ने जिला विकास प्राधिकरण और नगर निगम को अवैध निर्माण, बालकनी विस्तार और पार्किंग अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि आपातकालीन सेवाओं को बाधा न हो। आग बुधवार को गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के टॉवर-डी की नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पांच मंजिलों में फैले आठ फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.