गाजियाबाद, अप्रैल 19 -- गाजियाबाद के लोनी थाने के बाहर खड़े सीज किए गए वाहनों में शनिवार रात अचानक आग लग गई। इस घटना में दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियो ने दमकल की तीन गाड़ियों के जरिये कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। थाने के सामने खड़ी गाड़ियों में आग लगने की सूचना पर लोनी विधायक और एसीपी लोनी भी मौके पर पहुंचे गए। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से सीतापुर तक रेल का 4 लेन ट्रैक बिछाने से होंगे ये बड़े फायदेविधायक और एसीपी भी मौके पर पहुंचे दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित लोनी थाने के पास खड़े सीज वाहनों में शनिवार रात करीब 9:50 बजे भीषण आग लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। आग लगने से थाने में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से आग बुझाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.