गाजियाबाद: पुलिस बूथ पर 40 मिनट तक गिड़गिड़ाता रहा, मदद नहीं मिलने से मौत; बैठी जांच
योगेन्द्र सागर, जुलाई 15 -- गाजियाबाद के संजयनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जाता है कि ऑटो के किराये के विवाद के बाद एक युवक ने पुलिस पिंक बूथ का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो कांच टूटने से उसको गहरी चोट लग गई। घायल युवक का तेजी से खून बहने लगा। वह वहीं गिर गया और करीब 40 मिनट तक मदद के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस बूथ का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संजयनगर सेक्टर-23 स्थित पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने खुद को भीतर बंद कर लिया। वहीं युवक की मां का आरोप है कि गाजियाबाद महिला पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थीं, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आईं जिससे उसके बेटे राजकुमार की मौत हो गई।40 मिनट तक तड़पता रहा राजकुमार की मां चिंता देवी का आरोप है कि ऑटो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.