कानपुर, मई 3 -- कानपुर। इंडिया ताइक्वांडो की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में रविवार को दूसरे दिन गाजियाबाद ने आठ, आगरा ने सात और लखनऊ ने सात पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। प्रतियोगिता में कैडेट, जूनियर और क्रेडिट बालिका वर्ग में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को कैडेट बालक के अंडर-33 किग्रा वर्ग में हिमांशु (आगरा) ने स्वर्ण, प्रियदर्शन (इटावा) ने रजत, आरव चौहान (गाजियाबाद) और उत्कर्ष (मुरादाबाद) ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। अंडर-37 किग्रा में यश (गाजीपुर) ने स्वर्ण, आशीष (मुरादाबाद) ने रजत, मोहित कश्यप (कानपुर) व निर्मल (वाराणसी) ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। अंडर-57 किग्रा में सुहास (गौतमबुद्ध नगर) ने स्वर्ण, विराज (गाजियाबाद) ने रजत, नितिन (आगरा) व अर्श (बिजनौर) ने कां...