सिद्धार्थ, जनवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के देईपार स्थित बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में श्री श्री सूर्य महायज्ञ पर सगीतमयी श्रीराम कथा व रामलीला कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। गाजा बाजा संग निकले श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर वापिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा का शुभारंभ देईपार स्थित बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर से किया गया। इसको लेकर कलश यात्रा में शामिल होने के लिए बालिकाओं व महिलाओं की भीड़ सुबह से जुटने लगी। जो लगभग 12 बजे गांव के मंदिर से निकलकर सिलोखरा चौराहा, रेहरा पुल, महुआ, मिश्रौलिया, औसानपुर डुमरियागंज मंदिर चौराहे से इटवा मार्ग से राप्ती नदी तट पर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने कलश में नदी का जल भरकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.