हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गाजा बसुली गांव में कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट की टीम की ओर से स्व-परागित सब्जी फसलों में बीज उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ सब्जी वैज्ञानिक डॉ. दीपाली तिवारी ने मटर और फ्रेंच बीन्स के बीज उत्पादन की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को अपना बीज स्वयं तैयार करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में 23 किसानों ने भाग लिया। टीम ने किसानों के खेतों का निरीक्षण किया और ग्रीन मैरो फसल में मल्चिंग के प्रयोग से उत्पादकता और गुणवत्ता में हुए सुधार का जायजा लिया। प्याज की फसल में बैंगनी धब्बा रोग की स्थिति का जायजा लिया। हालिया बरसात के कारण गेहूं की फसल में हुए नुकसान का भी आंकलन किया। इस दौरान प्रगतिशील किसान जीवन पलाड़िया, नरोत्तम जोशी, कमल पांडे, दया किशन पांडे, रेखा खाती, ...