नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने गाजा पर अंतरराष्ट्रीय शांति बोर्ड के गठन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अभी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। हालांकि सत्रों ने कहा कि इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है तथा अगले कुछ दिनों में फैसला ले लिया जाएगा। गाजा में स्थाई शांति एवं स्थिरता के लिए ट्रंप ने एक शांति बोर्ड के गठन का ऐलान किया है जिसमें विश्व के चुनिंदा देशों एवं नेताओं को शामिल किया जा रहा। इसी कड़ी में व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री मोदी को भी निमंत्रण भेजा है। एक पत्र पीएम मोदी को भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने और वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए भारत को जोड़ा जाना जरूरी है। भारत ने सोमवार को निमंत्रण प्राप्त होने के बाद त्वरित प्रतिक्रिया नहीं दी है।...