गाजा तस्करी में महिला-युवक दबोचे
मेरठ, जुलाई 3 -- दौराला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात मटौर गांव में मकान में छापा मारकर गांजा तस्करी पकड़ी। पुलिस ने मौके से गांजा, तीन मोबाइल और लाखों की नगदी बरामद कर महिला और युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक बरण कुमार को गुरुवार देरसायं गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मटौर गांव निवासी महिला और दो युवक मटौर में एक मकान पर गांजा बेच रहें हैं। जिस पर उपनिरीक्षक ने महिला सिपाही नीशू गौतम, गुनगुन, कांस्टेबल मधुसूदन और संदीप के साथ मिलकर मुखबिर द्वारा बताए मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मटौर निवासी रीता और कंकरखेड़ा के जस्सू मोहल्ला निवासी पवन को दबोच लिया, जबकि एक तस्कर फरार हो गया। पुलिस को तलाशी के दौरान रीता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.