गाजर लदा ट्रक पलटा
मिर्जापुर, जुलाई 2 -- लहगंपुर( मिर्जापुर)लालगंज थाना क्षेत्र हाईवे पर स्थित राजापुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात गिट्टी लदे खड़ी ट्रक में पीछे से गाजर लदा ट्रक जोरदार टक्कर मारते हुए हाईवे के डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ गड्ढे में पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक सुरक्षित हैं। वाराणसी-रींवा हाईवे पर स्थित राजापुर पेट्रोल पंप के पास एक गिट्टी लदा ट्रक मिर्जापुर की ओर जाने वाली रोड पर खड़ा था। पीछे से पहुंची तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए डिवाइडर के दूसरे पटरी पर जाकर गड्ढे में पलट गया। गाजर लदी ट्रक के चालक 38 वर्षीय श्यामलाल पुत्र मोतीलाल निवासी मसुरिहा हनुमना जिला मऊगंज मध्य प्रदेश ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर से गाजर लादकर रांची झारखंड जा रहा था। एक गिट्टी लदा ट्रक दूसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.