नई दिल्ली, मार्च 20 -- आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग महंगे सप्लीमेंट्स और डाइट प्लान्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार साधारण घरेलू चीजें भी उतना ही फायदा पहुंचा देती हैं। गाजर, नींबू और शहद का यह आसान मिश्रण एक ऐसा ही देसी नुस्खा है जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। यह नुस्खा ना सिर्फ शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है, बल्कि त्वचा को साफ और ग्लोइंग रखने में भी सहायक हो सकता है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, वहीं नींबू का विटामिन C शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। शहद इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण जोड़ता है, जो शरीर को अंदर से पोषण देता है। अगर इसे सही तरीके से नियमित लिया जाए, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। जानें इसके बारे में अन्य बातें -कैसे तैयार करें यह मिश्रण? इ...