गाजर घास मुक्ति अभियान का समापन, पूरे वर्ष जारी रहेगा अभियान
गोंडा, अगस्त 24 -- करनैलगंज, संवाददाता। सकरौरा स्थित कृषि महाविद्यालय में 16 अगस्त से चल रहे गाजर घास मुक्ति अभियान का सोमवार को समापन हुआ। अभियान के दौरान सघन सफाई कर महाविद्यालय परिसर को पार्थेनियम (गाजर घास) से मुक्त किया गया। अब अभियान को पूरे वर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया है। समापन अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी अधिष्ठाता डॉ. प्रोफेसर भानु प्रताप ने कहा कि गाजर घास पर्यावरण, कृषि और मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इस मौके पर डॉ. उत्कर्ष सिंह, डॉ. मनीष कुमार मौर्य, डॉ. ऋषभ कुमार मौर्य, डॉ. वैशाली सिंह, डॉ. अर्चित सिंह और डॉ. अंकित शाक्य समेत शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फसलों के साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है गाजर घास यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.