गागी हाट में पेयजल संकट गहराया, खराब चापाकलों से किसान व व्यवसायी परेशान
बोकारो, जून 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की बुंडू पंचायत स्थित गागी हाट में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगाए गए अधिकांश चापाकलों के खराब हो जाने से भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की समस्या के कारण सब्जी मंडी आने वाले किसानों, होटल व्यवसायियों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गागी हाट में दूर-दराज के गांवों से प्रतिदिन सैकड़ों किसान सब्जियां लेकर पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां कई चापाकल लगाए गए थे, लेकिन वर्तमान में अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं। इससे बाजार आने वाले लोगों के समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार मुमताज अंसारी के घर के सामने, एमसीएच सेंटर के सामने, बाजार टांड़ स्थित लक्ष्मी मंडप के सामने, नीलकंठ जायसवाल के घर के सामने, शिव मंदिर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.