बोकारो, अप्रैल 17 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के गागी में लगने वाले डेली मार्केट में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को आड़े-तिरछे लगा दिए जाने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालक की ओर से अपनी वाहनों को आड़े-तिरछे लगा दिए जाने के कारण बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि गागी हाट में लगने वाले डेली मार्केट से छोटी-बड़ी वाहनों में सब्जी लोडकर लोहांचल और कोयलांचल क्षेत्र में सब्जी व्यापारियों द्वारा ले जाया जाता है। सब्जी व्यापारियों में सब्जी खरीदने के लिए इतनी होड़ लग जाती है कि अपनी वाहनों को गागी हाट में इधर उधर लगा देते है, जिससे गागी हाट में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और इसका खामियाजा बाजार करने आये लोगों को भुगतना पड़ता है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.