गागी हाट को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
बोकारो, मई 21 -- पेटरवार। गागी हाट को अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर अतिक्रमण मुक्त करो जन अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को तेनुघाट स्थित कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता मुकेश मछुआ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जन अभियान के अध्यक्ष इफ्तेखार महमूद ने किया। उनके साथ पंचानन महतो, महासचिव महेंद्र मुंडा, कोषाध्यक्ष चुंबन महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। ज्ञापन में बताया गया कि बाजार की बड़ी जमीन अतिक्रमण की चपेट में आ चुकी है, जिससे हाट का क्षेत्रफल काफी सीमित हो गया है। इसके कारण ग्रामीण विक्रेता सड़क किनारे अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और लोगों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- पेयजल की समस्या का अविलंब निदान की मांग अभियान के अध्यक्ष इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.