मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। दिल्ली रोड गागन तिराहे पर गुरुवार को सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से साप्ताहिक बाजार लगाया गया। इससे वहां जाम के हालात बन गए। सूचना पाकर नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, नईम हैदर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। उसने मझोला पुलिस के साथ मिलकर सड़क पर बाजार लगाने वालों को हटवाने की कार्रवाई की। इस दौरान पांच लोगों का सामान भी जब्त किया गया। हालांकि बाद में लिखित रूप से माफी मांगने के बाद सामान को लौटा दिया गया। इसके बाद ही दिल्ली रोड पर यातायात सुचारु हो सका। देर शाम एक बार फिर जाम के हालात बन गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गागन तिराहे पर जाम की समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि सड़क पर बाजार किसी भी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.