मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। दिल्ली रोड गागन तिराहे के पास सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से साप्ताहिक बाजार लगाया गया। इस कारण सड़क पर यातायात अवरुद्ध होने के हालात पैदा हो गए। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूचना पाकर नगर निगम का प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा। अनाउंसमेंट कर सड़क पर लगाए गए फंड़ों को हटाने के लिए 15 मिनट का समय दिया। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी अपना सामान समेटकर इधर-उधर भागने लगे। 15 मिनट के भीतर ही सड़क किनारे लगा बाजार साफ हो गया। नगर निगम टीम के लौटते ही हालात एक बार फिर से वैसे ही हो गए। शाम को एक बार फिर निगम टीम मौके पर पहुंची। मझोला पुलिस के साथ मिलकर बैरीकेडिंग की। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार को गागन तिराहे पर लगने वाले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.