मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- मुरादाबाद। दिल्ली रोड गागन तिराहे के पास सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से साप्ताहिक बाजार लगाया गया। इस कारण सड़क पर यातायात अवरुद्ध होने के हालात पैदा हो गए। गुरुवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम टीम एक्शन में नजर आई। टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे बाजार लगाने वालों की जमकर क्लास ली। सामान को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। 15 मिनट के भीतर ही सड़क किनारे लगा बाजार साफ हो गया। नगर निगम टीम के वापस लौटते ही हालात एक बार फिर से वैसे ही हो गए। शाम को एक बार फिर निगम टीम मौके पर पहुंची मझोला पुलिस के साथ मिलकर बेरीकेडिंग की। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार को गागन पर लगने वाले जाम की समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.