गाइड प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने सीखे प्राथमिक चिकित्सा और गांठ-बंधन के गुर
शामली, जुलाई 14 -- शामली। भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई के तत्वावधान में चौधरी मान सिंह इंटर कॉलेज कंडेला में आयोजित तीन दिवसीय गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर निर्माण और गांठ-बंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमारी मोनिका ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड गायत्री देवी तथा जिला संगठन आयुक्त गाइड गीता रानी ने प्रतिभागी गाइड्स को प्राथमिक उपचार, विभिन्न प्रकार की पट्टियां बांधने, स्ट्रेचर तैयार करने एवं उसके उपयोग, गांठ-बंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में घायल व्यक्ति की सहायता करने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.