मेरठ, मई 4 -- एएस इंटर कॉलेज मवाना के 24 गाइड एवं स्काउट राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए। मवाना के इतिहास में पहली बार किसी एक विद्यालय के 24 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सम्मानित गाइडों में 11 छात्राएं है जिनमें ईशा, एलिस, फलक, इशिका, वंशिका, शीतल, रिया, सोनम, अपूर्वा, तनु एवं मन्तशा तथा 13 छात्र अहसास, विशाल रावत, उमंग, अनुभव, मनीष कुमार, पारस, लक्की, सूरज मोहित कुमार, निशांत देव वंश एवं लव कुश को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबन्धक पवन कुमार रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ स्काउट प्रभारी राम भूलनाथ, श्रवण कुमार, कपिल कुमार, कुसुम लता, कोऑर्डिनेटर अजू सिंह, विभा जैन को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस...