गाइडों ने सीखा वन्यजीव संरक्षण, पर्यटक मार्गदर्शन और कुशल व्यवहार के गुर
लातेहार, अगस्त 9 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर प्रबंधन के तहत बेतला के एनआईसी में गत 5 अगस्त से शुरू नेचर गाइडों का पांच दिनी प्रशिक्षण रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इसमें प्रशिक्षक सिद्धार्थ और नंदनी के द्वारा प्रशिक्षण में शामिल कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों (20 युवा और 10 युवतियों) को बेतला नेशनल पार्क की प्राकृतिक विशेषताओं,प्रमुख वन्यजीवों की पहचान, वन एवं पर्यावरण संरक्षण,जैव विविधता,बेहतर पर्यटन और प्रबंधन,जंगलों में सुरक्षित भ्रमण,पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनके संरक्षण- संवर्धन पर जोर दिया गया। वहीं वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने,जंगलों में अनुशासन का पालन करने और वन-नियमावली की भलीभाँति जानकारी रखने की बात कही गई। मौके पर प्रशिक्षकों ने कहा कि नेचर गाइड पर्यटकों और जंगल के बीच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.