मथुरा, अगस्त 19 -- पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराने के लिए गाइडों की नियुक्ति किए जाने की योजना का तीर्थ पुरोहित पंडा समाज ने विरोध किया है। समाज का कहना है कि इससे तीर्थ पुरोहितों के हित प्रभावित होंगे और सदियों पुरानी परंपरागत व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से यात्रियों और यजमानों को तीर्थ दर्शन कराते आ रहे हैं। उन्हें तीर्थ स्थलों की ऐतिहासिकता, धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक महत्व की गहन जानकारी होती है। वे अपने यजमानों को इन स्थलों की परंपराओं और धार्मिक महत्व से परिचित कराते हैं। उनका कहना है कि पर्यटन स्थलों की तर्ज पर तीर्थ स्थलों पर प्रशिक्षित गाइडों की नियुक्ति उचित नहीं है। गाइडों को प्रशिक्षण के दौरान जितनी जानकारी दी जाएगी, वे उसी के आधार पर यात्रियों को जानकारी देंग...