गाइडलाइन न मिलने से प्रशासन बने ग्राम प्रधानों में असमंजस
अयोध्या, जून 6 -- तारुन, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को गांवों का प्रशासक बनाए जाने के बाद ग्रामीण विकास कार्यों को लेकर नई व्यवस्था लागू तो कर दी गई है। लेकिन अभी तक शासन स्तर से कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी न होने के कारण ग्राम प्रधानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि गांवों में विकास कार्य, निर्माण, साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत तथा अन्य योजनाओं के संचालन को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में कार्यों को आगे बढ़ाने में परेशानी हो रही है। खंड विकास अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक शासनादेश या विस्तृत गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है। शासनादेश आने के बाद ही विकास कार्यों की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी। वहीं ग्राम प्रधानों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.