गाइडलाइंस का उल्लंघन होने पर होगी कार्रवाई
भागलपुर, मार्च 19 -- थाना परिसर में बुधवार की शाम ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रज़ा ने की। बैठक में विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू, उपसभापति नीलम देवी, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सहित सभी मस्जिद व ईदगाह के तथा विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष, सदस्यों के अलावा प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन और शांति समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि रामनवमी, ईद के साथ छठ पर्व बहुत ही सद्भभाव का पर्व है। पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.