फरीदाबाद, फरवरी 6 -- पलवल। जिला पुलिस पलवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव हसापुर में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। नशा मुक्ति टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। टीम ने बच्चों, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पढ़ाई और खेलकूद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.