एटा, मार्च 21 -- अलीगंज,शनिवार दोपहर को गांव हरसिंहपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिला कासगंज थाना पटियाली के गांव देउरइया निवासी अजीत (26) पुत्र विजयपाल ईंट भट्ठा पर मुनीम थे और शनिवार दोपहर को छह साल की बच्ची प्राची पुत्री धर्मपाल को बाइक पर लेकर जा रही थे। बताया जा रहा है कि प्राची के माता-पिता राजस्थान में भट्टे पर कार्यरत हैं और अजीत वहीं मुनीम का काम करता था। प्राची को उसके माता-पिता के पास राजस्थान ट्रेन से लेकर जा रहे थे। गांव हरसिंहपुर मोड़ के पास पहुंचे। वहीं पर सामने से आती बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइकसवार अजीत, बच्ची घायल हो गई। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने अ...