रांची, जनवरी 21 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में जन आरोग्य समिति और टीबी मुक्त पंचायत को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। इसमें विभिन्न प्रखंडों से आए मुखिया, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए जन आरोग्य समिति की भूमिका को मजबूत करना था। अधिकारियों ने बताया कि जन आरोग्य समिति गांव के लोगों और स्वास्थ्य विभाग के बीच सेतु का काम करती है। इसके मजबूत होने से लोगों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलती हैं। प्रशिक्षण में बताया गया कि हर जन आरोग्य समिति को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के विकास के लिए हर साल 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस राशि से साफ-सफाई, जरूरी मरम्मत और स्वास्थ्य जागरुकता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.