पटना, अप्रैल 2 -- पटना जिले में बिजली के तार व्यवस्थित होंगे। तारों को जमीन से 12 से अधिक ऊंचाई पर रखना होगा। सभी विद्युत कार्यपालक अभियंताओं को इस बबात निर्देश दिए गए हैं। डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने बिजली के तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करने को कहा है ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आवश्यकता पड़ने पर गली-कूचों में आसानी से पहुंचाया जा सके। फायर ब्रिगेड की गाड़ी की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट होती है। ऐसे में बिजली के तारों के इससे कम ऊचाई पर होने की वजह से अगलगी की घटनाओं के दौरान दमकल को पहुंचने में परेशानी होती है।   जिलाधिकारी ने कहा कि 15 मार्च से 15 जून तक तीन महीना अग्निप्रवण काल रहता है। इस समय पछुआ हवा का प्रवाह भी तीव्र गति से होता है। इस अवधि में अग्निकांड से सुरक्षा एवं बचाव हेतु विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। गांव में अगलगी की घटना होने प...