गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा
अमरोहा, मई 5 -- गांव से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह महिलाओं ने दुकान के सामने हंगामा किया। गुस्साई महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं। हंगामा होते देख सेल्समैन दुकान का ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को किसी तरह शांत कराया। महिलाओं ने दुकान हटाने के लिए आठ दिन का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। महिलाओं ने कहा कि गांव के पुरुष रोजाना शराब पीकर घरों में झगड़ा करते हैं। जितना कमाते हैं, उतना ही शराब पर खर्च कर देते हैं। घर की जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं। अगर उन्हें समझाने का प्रयास किया जाता है तो वह मारपीट भी करते हैं। आठ दिन में गांव से शराब की दुकान नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। कहा कि इस मुहिम में गांव की अन्य महिलाओं को भी उनके साथ आगे आना चाहिए। उधर, महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.