मुंबई, फरवरी 9 -- महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने 12 जिला परिषदों की 731 सीट में से 552 सीट पर जीत हासिल की है। इन नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि एक बार फिर महाराष्ट्र ने भाजपा और महायुति को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने लिखा कि नगर निगम और नगरपालिका परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति की जोरदार सफलता के बाद, महाराष्ट्र के लोगों ने जिला परिषद चुनावों में हमें एक मजबूत जनादेश दिया है। यह स्पष्ट है कि ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में, राज्य के लोग सुशासन और एक ऐसा गठबंधन चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना में काम करे। मैं महाराष्ट्र के अपने बहनों और भाइयों का आभार व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.