अमरोहा, अप्रैल 12 -- गजरौला, संवाददाता। गांव से लेकर शहर तक छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ रहा है। पशुओं को पकड़वाने के मांग के बाद भी निस्तारण नहीं हो रहा है। छुट्टा पशु हमला बोलकर लोगों को घायल कर रहे हैं। बीच सड़क पर छुट्टा पशु खड़े होकर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। परेशानी बढ़ने के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हो सका है। जिम्मेदार अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।शहर से लेकर गांव तक छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु वाहन सवार लोगों के हादसों का कारण बन रहे हैं। सबसे ज्यादा हादसे बाइक सवार लोगों के साथ हो रहे हैं। पशुओं से टकराने के बाद बाइक सवार की मौत तक हो जाती है। इन छुट्टा पशुओं की संख्या कम होने की बजाए बढ़ रही है। बीते वर्ष ख्यालीपुर गांव में छुट्टा पशु के हमले से एक बुजुर्ग की मौत तक हो चुकी है। किसान ...