गांव से लापता वृद्ध का शव कानपुर देहात सीमा की यमुना में मिला, डूबने की आशंका
उरई, अक्टूबर 11 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढा खास से बीती 8 अक्टूबर को लापता हुए वृद्ध का शव पड़ोसी जिले कानपुर देहात सीमा में यमुना नदी से बरामद हुआ है। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आशंका है कि शौच के बाद नहाते समय फिसलकर गहरे पानी में डूबने से मौत हुई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढा खास निवासी दीपक निषाद ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसके पिता रामसेवक 8 अक्टूबर की शाम खाना खाकर पशुबाड़े में सोने गए थे। सुबह गांव के लोगों ने उन्हें यमुना की ओर नित्यक्रिया के लिए जाते देखा था, उसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस गुमशुदगी की जांच शुरू करती, इससे पहले कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र में यमुना नदी से वृद्ध का शव बरामद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.