नई दिल्ली, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, साहस और सफलता को सम्मान देने का दिन है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब बेटियां अवसर पाती हैं, तो वे केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश का नाम रोशन करती हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक मिसाल हैं प्रतिभा चौधरी, जिन्होंने गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अपने जिले अंबेडकर नगर, (उत्तर प्रदेश)की पहली महिला IRS अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया।गांव की मिट्टी से उठी एक प्रेरक कहानी पिता स्वर्गीय सेवाराम वर्मा और माता प्रभावती वर्मा की पुत्री प्रतिभा चौधरी का सफर आसान नहीं था। ग्रामीण परिवेश, सीमित संसाधन और सामाजिक चुनौतियाँ-इन सबके बीच उन्होंने अपने सपनों को जिंदा रखा। जहाँ कई बार बेटियों के लिए शिक्षा और करियर को लेकर संदेह किया जाता है, वहीं प्रतिभा ने यह साबित किया कि यदि...