लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- महेशपुर सवांददाता थाना मैलानी की पुलिस चौकी संसार पुर के गांव अंबरपुर से एक भैस और एक पड़िया चोर खोलकर पिकअप मे लादकर ले गये। इनकी क़ीमत करीब डेढ़ लाख के करीब बताई गई है। अंबरपुर निवासी पप्पू ने बताया कि उसके पशुबाड़े मे एक भैस और एक पड़िया बंधी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार की सबेरे जब जगे तो पशुबाड़ा से दोनों मवेशी गायब थे। इधर उधर तलाशने के बाद भी नहीं मिले। काफ़ी तलाशने के बाद गांव के किनारे पिकअप के पहिये के निशान मिले है। इन्होने बताया कि चोरी गये मवेशियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपये की है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.