दरभंगा, फरवरी 4 -- कुशेश्वरस्थान। थानांतर्गत हरिनगर गांव में गत 31 जनवरी को लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने अधिकतर ऐसे लोगों पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज करा दिया है जो लंबे समय से गांव से बाहर रह रहे हैं। इसे लेकर लोगों में स्थानीय पुलिस के प्रति खासी नाराजगी है। बता दें कि इस संदर्भ में मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्राथमिकी की कॉपी भी वायरल हुई। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस बाबत पंचायत के मुखिया बिमल चंद्र खां, हरिनगर के दयाल झा, फूल झा सहित कई लोगों ने मंगलवार को कहा कि जब नामजद लोगों में से कई लोग गांव में नहीं हैं तो केस में उनका नाम कैसे डाल दिया गया। इस मामले में पुलिस को गहन जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.