दुमका, मई 18 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र दलाही पंचायत के निपनिया में संचालित एक पीचिंग प्लांट इन दिनों ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह प्लांट तसर उत्पादन के लिए लगाए गए अर्जुन के वृक्षों के बीचों-बीच स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले लगभग डेढ़ से दो वर्षों से यह प्लांट नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। इस प्लांट के ठीक 50 मीटर की दूरी पर वन विभाग का सघन जंगल शुरू हो जाता है, जिसे सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों ने प्रसाशन से प्लांट को हटाने का मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...