बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- जगतनंदनपुर स्कूल : गांव से पानी ढोकर मध्याह्न भोजन बना रही रसोइया नहीं है एक भी चापाकल, नल-जल योजना भी ठप प्रधान शिक्षक ने डीएम से एक चापाकल लगवाने की लगायी गुहार फोटो : जगतनंदनपुर स्कूल : रहुई प्रखंड के जगतनंदनपुर प्राथमिक विद्यालय में भोजन बनाने के लिए पानी लाती रसोईया। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड के जगतनंदपुर प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रसोईयों को गांव से पानी ढोकर लाना पड़ता है। प्रधान शिक्षक जय प्रकाश प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में एक भी चापाकल नहीं है। नल-जल योजना का कमाल यह कि छह घंटे में एक बाल्टी पानी भरता है। फिलहाल नल-जल भी बंद है। भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था नहीं रहने की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों को पानी पीने के साथ थाल...