बदायूं, अप्रैल 2 -- बदायूं। दबंग के मारपीट, गाली गलौज और घर में घुसकर बेइज्जत करने से आहत परिवार में गांव से पलायन कर एसएसपी ऑफिस पहुंचा। जहां एसएसपी से शिकायत की। इसी दौरान सिविल लाइन कोतवाली के सामने परिवार की एक महिला ने जहर खा लिया। महिला के अचेत होकर सड़क पर गिरने से हल्ला मच गया। आनन फानन में यहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने लोगों के सहयोग से महिला को संभाला और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मामला मूसाझाग थाना इलाके के गांव गुलड़िया का है। गांव के वार्ड नंबर 10 में रहने वाले राम भरोसे, हरीश शर्मा, सुनीता, अनुभव शर्मा, मुन्नी देवी शर्मा एक ही परिवार के हैं। हरीश का आरोप है वार्ड 10 में उनकी बिरादरी का अकेला परिवार है। गांव में कुछ दबंग उसके और उसके परिवार के साथ आए दिन गाली गलौज मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.