गांव सुखराली में विकास कार्य तेज होंगे
गुड़गांव, जून 22 -- गुरुग्राम,नरेश। विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार को वार्ड-25 में लगभग तीन करोड़ 63 लाख की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। सुखराली एन्क्लेव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नारियल फोड़कर इन कार्यों की आधारशिला रखी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस बजट से क्षेत्र के पार्कों और जलाशयों की सूरत बदली जाएगी। विकास कार्यों के तहत एक करोड़ 35 लाख की लागत से सुखराली एन्क्लेव स्थित जोहड़ (तालाब) का सौंदर्यीकरण और 35 लाख से सुखराली गांव के तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक करोड़ चार लाख की लागत से राजस्व रास्ते, ड्रेनेज, सीवर लाइन व आरसीसी सड़क का निर्माण होगा, जबकि 89 लाख से सेक्टर-17ए के वीआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.