गुड़गांव, अप्रैल 2 -- सोहना, संवाददाता। खंड के गांव सिलानी में बुधवार शाम करीब सात बजे जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी चलने से आठ महिलाएं और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने छह महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया है। घायल साक्षी और ललिता ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। एक पक्ष से कुलवंत, कपूर, ओमवती, रीना, ललिता और नवीन घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से कंचन और सुनील को चोटें आई हैं। ललिता ने दूसरे पक्ष पर बाहर से बदमाश बुलाने का आरोप लगाया है, जो मारपीट कर अंधेरे में भाग गए। वहीं, दोनों पक्षों ने आरोप लगाया है कि पुलिस मौके पर मौजूद हो...