गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को फर्रुखनगर के गांव साढराणा में अवैध रूप से पनप रही एक कॉलोनी में बुलडोजर चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया के निर्देश पर बुधवार दोपहर को तोड़फोड़ दस्ता गांव साढराणा में पहुंच गया। इस गांव में करीब पांच एकड़ जमीन में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। सबसे पहले अवैध रूप से बन रहे दो निर्माणाधीन मकानों को मलबे में मिलाया गया। इसके बाद 13 मकानों को बनाने के लिए तैयार की गई डीपीसी और चारदीवारी को तोड़ा गया। इसके बाद सड़क को उखाड़ दिया। प्लॉट मालिकों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा निर्माण शुरू किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता सेक्टर-89 स्थित ट्यूलिप ऐस सोसाइटी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.